Tuesday, 30 April 2024

T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान

 T20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान. ऋषभ पंत और संजू सैमसन को मिली जगह.

T20 World Cup Indian Squad


T20 World Cup Indian Squad: भारत ने t20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम घोषित कर दी है. t20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे. 2024 t20 वर्ल्ड कप टीम इंडिया रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेगी. रोहित शर्मा के सथ-साथ ,यशस्वी जयसवाल, 'विराट कोहली' 'सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, और संजू सैमसन को टीम में जगह मिली है. और शुभमन गिल को रिजर्व प्लेयर्स में रखा है. बोर्ड ने शिवम दुबे पर भी भरोसा जताया है. हार्दिक पांड्या को उप कप्तान बनाया है, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सिलेक्शन टीम ने मंगलवार ही को बैठक की है.

टीम इंडिया ने विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और संजू सैमसन को जगा दी है, सैमसंग और पंत IPL 2024 मैं शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, ऋषभ पंत की लंबे अरसे के बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है, जब से उनका कर एक्सीडेंट हुआ था तब से वह टीम से दूर थे, लेकिन आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन दिख रहे हैं, और आपनी फॉर्म को भी साबित कर दिया है, ऋषभ पंत को आईपीएल 2024 का बहुत बड़ा फ़ायदा हुआ, सैमसंग की बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2024 में 9 मैच खेले हैं 385 रन बना दिए हैं, इस दौरान चार अर्धशतक लगाए हैं,

बोर्ड ने शिवम  अक्षर जताया भरोसा.

बीसीसीआई दे शिवम दुबे और अक्षर पटेल पर भी भरोसा जताया है, शिवम दुबे आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं, वह बहुत ही ज्यादा शानदार विस्फोटक बैटिंग करने में माहिर हैं, और फिनिशर का रूप अच्छी तरह से निभा लेते हैं, शिवम दुबे इस आईपीएल सीजन में अब तक 9 मैच खेले हैं, जिन में 350 रन और तीन अर्धशतक लगाए हैं, अक्षर पटेल की बात करें तो उन्होंने बोलिंग के साथ साथ बेटिंग में भी कमाल दिखाया है,

शुभमन को रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट में मिली जगह,

शुभमन गिल की जगह को लेकर काफी संशय चल रहा था. हालांकि बोर्ड ने नजरअंदाज नहीं किया. शुभमन को रिजर्व प्लेयर्स की लिस्ट में जगह मिली है. उनके साथ-साथ रिंकू सिंह, खलील अहमद और आवेश खान को भी इस लिस्ट में जगह मिली है.

टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम,

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

रिजर्व प्लेयर्स - शुभमन गिल, रिंकू सिंह, खलील अहमद और अवेश खान 


देश दुनिया की खबर जानने के लिए हमें व्हाट्सएप चैनल पर फॉलो करें



Labels: ,

Monday, 29 April 2024

Ducky Bhai Viral Video

 Ducky Bhai Viral Video .

Ducky Bhai: पाकिस्तान के एक बहुत बड़े यूट्यूबर हैं जिनके करीबन 7 मिलियन यूट्यूब पर सब्सक्राइबर है. वह अपने चैनल पर ब्लोग से रिकॉर्डिंग वीडियो अपलोड करते हैं. जिसमें वह अपनी फैमिली और अपने दोस्तों के साथ वीडियो शूट करते हैं. उनकी वीडियो में मनोरंजन और मस्ती देखने को मिलती है उनके चैनल का नाम भी 'Ducky Bhai' है वह अपनी वाइफ के साथ भी ब्लोग बनाते हैं.
Ducky Bhai Viral Video



Ducky Bhai: पिछले कुछ दिनों में किसी ने उनकी वाइफ की डीप फेक वीडियो बनाकर उस वीडियो को खूब वायरल कर दिया है. व्हाट्सएप फेसबुक ट्विटर इंस्टाग्राम हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को खूब वायरल कर दिया है. उस वीडियो में उनकी वाइफ की इज्जत के साथ इतना खेला गया बहुत ज्यादा उनकी वाइफ की इज्जत को खराब किया गया लेकिन क्या वह वीडियो सच है या फेक है यह जानने के लिए पूरी खबर पढ़ें.

Ducky Bhai Viral Video.

Ducky Bhai उनकी वाइफ की जो वीडियो वायरस की गई वह वीडियो फेक है. वह वीडियो किसी और की है. 'Ducky Bhai' की वाइफ का  सिर्फ फोटो लगाकर वीडियो को एडिट किया गया है. बहुत ऐसे एप्लीकेशन आ रहे हैं जिस पर आप किसी भी वीडियो का चेहरा या वॉइस चेंज कर सकते हैं. यह वीडियो भी कुछ ऐसे ही एडिट किया गया है. और आजकल Ai ने बिल्कुल सब कुछ आसान कर दिया है. 'Ducky Bhai' ने अपनी वीडियो में खुद बताया कि वह वीडियो Ai जनरेटर वीडियो है Ai से उसको एडिट किया गया है.

Ducky Bhai: आपको बताते चलें कि यह सब कुछ आप भी देखकर समझ सकते हैं. कि यह वीडियो फेक है या रियल आपको जब आपको कहीं से वह वीडियो मिले तो आप उसके ध्यान से देखें जब उसके फ्रेम चेंज होते हैं. तो आप देख सकते हैं के किस तरह उनकी वाइफ का चेहरा चेंज होता है. और आप उसे खुद अंदाजा लगा सकते हैं के वह वीडियो कैसी है.
Ducky Bhai Viral Video





Ducky Bhai 10 Lakh Rupees Inam.

Ducky Bhai: ने अपनी वीडियो में यह वीडियो बिल्कुल फेक है जिसका रियलिटी से कोई लेना देना नहीं है. और 'Ducky Bhai' ने कहा है की जिस इंसान ने यह वीडियो बनाई है. एडिट की है. इसके बारे में सोचा है. अगर कोई उसका मुझे पता बता दे तो मैं उसको 10 लख रुपए इनाम दूंगा. और जो मुझे बताया वह मेरे पास फोटो भेजें वीडियो भेजें कोई वॉइस रिकॉर्डिंग हो वह भेजें उन्होंने अपनी वीडियो में जीमेल बताई है पर यह सब भेजें और उन्होंने कहा है कि मैं बताने वाले को 10 लाख रुपए इनाम दूंगा और किसी को पता नहीं चलेगा कि किसने बताया है 

Ducky Bhai: डकी भाई ने अपनी वीडियो में बताया कि उस वीडियो में मेरी वाइफ के इस फोटो को लगाया गया है और फिर उस वीडियो को एडिट किया गया है. और फिर बुरी तरह से हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उस वीडियो को ज्यादा वायरल किया गया. उनकी की वाइफ का जो फोटो लगाया गया है वह यह है.


Labels:

Thursday, 25 April 2024

असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ कांग्रेस का उम्मीदवार

 लोकसभा इलेक्शन 2024: असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ कांग्रेस का उम्मीदवार.



असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ कांग्रेस ने उतारा अपना उम्मीदवार वाली उल्लाह समीर को दिया हैदराबाद से टिकट.
Loksabha Elections 2024: हैदराबाद में आम चुनाव के चौथे चरण के मुताबिक वोट डाली जाएगी. और नतीजे 4 जून 2024 को आएंगे.

Loksabha Elections 2024:

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने तेलंगाना कि हैदराबाद सीट पर उम्मीदवार उतार दिया है. बुधवार 24 अप्रैल 2024 को पार्टी की तरफ से वाली उल्लाह समीर को टिकट दिया गया है. वाली उल्लाह समीर के फेसबुक प्रोफाइल पर बायो में दी गई जानकारी के मुताबिक़ वह हैदराबाद कांग्रेस कमेटी (एचसीसी) में अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हैं.

हैदराबाद संसदीय क्षेत्र दक्षिण भारत की हॉट सीट मैं से एक सीट है. फिलहाल वहां से ऑल इंडिया के मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) असदुद्दीन ओवैसी सांसद हैं. जमीनी स्तर  पर एआईएमआईएम वहां अच्छी पकड़ मानी जाती है. असदुद्दीन ओवैसी इस सीट पर आम चुनाव में लगातार चार बार (2004 से 2019 ) तक हासिल कर चुके हैं.

हैदराबाद सेट पर दिलचस्प रहेगा मुकाबला.

भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट पर असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ एक तेज तर्रार छवि वाली के माधवी लता को मौका दिया है. ऐसे में सियासी गलियारों में माना जा रहा हैं कि इस बार हैदराबाद लोकसभा सट पर दिलचस्प मुक़ाबला होगा.

तेलंगाना की इस सीट पर चौथ चरण में मतदान होगा.

हैदराबाद में आम चुनाव के चौथे चरण के तहत 13 मई,2024 को वोटिंग होगी. और नतीजे 4 जून 2024 को आएंगे. वहां पर इस बार त्रिकोणीय मुक़ाबला (एआईएमआईएम, एनडीए, और इंडिया गठबंधन में) माना जा रहा है. आपको क्या लगता है की इस मुकाबला में कौन बजी मार सकता है?

देश दुनिया की खबर जानने के लिए हमें Facebook पर फॉलो करें

Labels:

Saturday, 13 April 2024

Box Office Collection Day 2: Bade Miyan Chote Miyan

 Box Office Collection Day 2: Bade Miya Chote Miya.

अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' और अजय देवगन की मैदान दोनों ही फिल्मों का हाल बुरा है। ईद पर हुई रिलीज इन दोनों फिल्मों का दूसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर बहुत बुरा हाल है। दूसरे ही दिन यह दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दम से गिर गई है दोनों की कमाई में शुक्रवार को 50 और 60% की गिरावट दर्ज की गई है।



ईद के मौके पर रिलीज 'बड़े मियां चोटे मियां' और मैदान दोनों ही फिल्मों का हाल बहुत बुरा है छुट्टी खत्म होते ही बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्में दम से गिरी है। तमाम तैयारियां प्रमोशन और सिनेमा घरों में कंपटीशन की कमी के बावजूद जहां ओपनिंग डे पर दोनों फिल्में बंपर कर्माई नहीं कर पाई वही दूसरे वही दूसरे दिन कमाई में बहुत ज्यादा कमी पाई 50 60% की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि कमाई की रेस में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म छोटे मियां बड़े मियां अजय देवगन की फिल्म से आगे जरूर है लेकिन वीकेंड के बाद उसकी परेशानी बढ़ने वाली है।

अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी 'बड़े मियां छोटे मियां' पहले दिन ईद के बावजूद तगड़ी कमाई नहीं कर पाई है। इस फिल्म ने देश में हिंदी हिंदी के साथ-साथ सभी पांच भाषाओं में 15.65 करोड रुपए कमाए थे अब दूसरे दिन उसकी कमाई आधी से भी काम हो गई है। शुक्रवार को को इस फिल्म में कुल 7.60 करोड रुपए का नेट कलेक्शन किया है इसमें से 7.50 करोड़ की कमाई हिंदी वर्जन से हुई है इस तरह दो दिनों में फिल्म ने 23.25 करोड रुपए का कारोबार किया है।

बड़े मियां चोटे मियां का वर्ल्डवाइड कलेक्शन.

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस फिल्म के लिए सिनेमाघरों में दूसरे दिन दर्शकों की संख्या में बहुत भारी गिरावट आई 'बड़े मियां छोटे मियां'शो में औसतन 15.54% सीटों पर ही दर्शन नजर आए। कमाई का हाल जब है कि यह फिल्म IMAX और 3D में भी रिलीज की गई है। जहां टिकट कीमत अधिक है। 'बड़े मियां छोटे मियां' का हाल विदेश में भी ठीक-ठाक कहा जा सकता है पहले दिन जहां उसने वर्ल्ड वाइड 31 करोड रुपए का कलेक्शन किया थ, वहीं दूसरे दिन करीब 14 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ है। इस तरह दो दिनों में फिल्म ने 44 करोड रुपए का कलेक्शन किया है यह कलेक्शन फिल्म के दो दोनों का टोटल कलेक्शन है।


मैदान ने कमाए सिर्फ 10.10 करोड रुपए.

दूसरी और अजय देवगन की मैदान का हाल भी बहुत अच्छा नहीं है। हालांकि दिलचस्प बात यह है फिल्म की कमाई भले ही कम हो रही हो लेकिन उसे तारीफ बहुत मिल रही है। अमित शर्मा के डायरेक्शन में बनी इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने शुक्रवार को 3.00 करोड रुपए का कलेक्शन किया है इससे पहले ओपनिंग डे पर फिल्म ने 4.50 करोड रुपए का कारोबार किया था। रिलीज से पहले बुधवार की शाम को पेड़ प्रीवियस भी हुए थे। इससे फिल्म ने 2.6 करोड रुपए कमाए थे। इस तरह फिल्म का टोटल कलेक्शन 10.10 करोड रुपए है।

Labels:

Tuesday, 9 April 2024

Surindar Chawla Paytm Payments Bank

 Surindar Chawla Paytm Payments Bhank .

Surindar Chawla Paytm Payments Bank


सुरिंदर चावला ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए सोमवार को Paytm Payments Bank के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी
अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया. सुरेंद्र चावला को 26 जून को व्यावसायिक घंटो की समाप्ति से Paytm Payments Bank से मुक्त कर दिया जाएगा. जब तक की आपसी सहमति से भुगतान में बदलाव न किया जाए।बैंक के सहयोगी ONE97 कम्युनिकेशंस ने मंगलवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा। भुगतान बैंक के सहयोगी। ONE97 कम्युनिकेशंस द्वारा मंगलवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है कि चावला को 26 जून को व्यावसायिक घंटों की समाप्ति से पेटीएम पेमेंट्स बैंक में अपने कर्तव्यों से मुक्त कर दिया जाएगा, जब तक कि पारस्परिक सहमति न हो।

Chawla Kab Paytm Payments Bank Main Shamil Huve The.


चावला जनवरी 2023 में पेटीएम पेमेंट बैंक में शामिल हुए थे।पेटीएम ब्रांड के मालिक ONE97 कम्युनिकेशंस ने फाइलिंग में खुलासा किया कि कंपनी और ppbl के बीच ज्यादातर समझौते खत्म हो चुके हैं।और कंपनी से कोई नामांकित व्यक्ति नहीं है।" One97 कम्युनिकेशंस हमारे व्यापारी अधिग्रहण और एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) को बढ़ाने के लिए बैंकिंग भागीदारों के साथ सहयोग करना जारी रखता है। ) सेवाएं, ”यह कहा।

26 फरवरी को, Paytm के संस्थापक और CEO विजय शेखर शर्मा ने बोर्ड के पुनर्गठन की सुविधा के लिए Paytm Payments Bank के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया। 31 जनवरी को, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Paytm Payments Bank को 29 फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, वॉलेट, (Fastags) और ncmc कार्ड में नई जमा, क्रेडिट लेनदेन या टॉप अप स्वीकार करना बंद करने का निर्देश दिया था। समय सीमा 15 मार्च तक बढ़ा दी गई। इससे भुगतान बैंक की परिचालन जारी रखने की क्षमता प्रभावित हुई। इससे पहले, 31 जनवरी को, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Paytm Payments Bank को 29 फरवरी के बाद किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड इंस्ट्रूमेंट्स, वॉलेट, FASTags और ncmc कार्ड में नई जमा, क्रेडिट लेनदेन या टॉप-अप स्वीकार करना बंद करने का निर्देश दिया था। बाद में समय सीमा 15 मार्च तक बढ़ा दी गई।

इससे भुगतान बैंक की परिचालन जारी रखने की क्षमता पर असर पड़ा। इसके बाद, 14 मार्च को, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने मल्टी-बैंक मॉडल के तहत थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन प्रदाता (टीपीएपी) के रूप में UPI सेवाओं में भाग लेने के लिए वन97 कम्युनिकेशंस को मंजूरी दे दी। यह लाइसेंस पेटीएम को UPI की पेशकश जारी रखने में सक्षम बनाता है। अपने ऐप उपयोगकर्ताओं के लिए सेवाएँ। नए मॉडल के तहत, पेटीएम चार नए बैंकों- एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और यस बैंक के साथ साझेदारी में भुगतान सेवा प्रदान करेगा, जो इसके भुगतान प्रणाली प्रदाता (पीएसपी) के रूप में कार्य करेंगे।

Labels:

Friday, 5 April 2024

दुनिया के लिए आफत एक कीड़ा Dunya Ke Liye Aafat Cheen Ka Ye Keeda

 दुनिया के लिए आफत बन गया चीन का ये अनोखा कीड़ा, वैज्ञानिक भी हैरान हैं.

हम जिस कीड़े की बात कर रहे हैं. उसे लॉन्ग हॉर्न बीटल कहा जाता है. एक समय तक ये सिर्फ चीन, ताइवान और कोरिया के कुछ हिस्सों में ही पाया जाता था. हालांकि, आज ये दुनिया के कई देशों में पहुंच गया है.



भारत का पड़ोसी देश चीन अक्सर अपने कारनामों की वजह से दुनिया में बदनाम होता है. कभी किसी वायरस की वजह से तो कभी अपनी गलत सीमा नीतियों की वजह से. लेकिन इस बार चीन अपने यहां के एक कीड़े की वजह से दुनियाभर में बदनाम हो रहा है. दरअसल, चीन का ये अनोखा कीड़ा पूरी दुनिया में तबाही मचा रहा है. इसके अंदर इतनी शक्ति है कि यह पूरा का पूरा जंगल तबाह कर सकता है.


Kon Sa Hai Ye Kida? कौन सा है ये कीड़ा?

हम जिस कीड़े की बात कर रहे हैं. उसे लॉन्ग हॉर्न बीटल कहा जाता है. एक समय तक ये सिर्फ चीन, ताइवान और कोरिया के कुछ हिस्सों में ही पाया जाता था. हालांकि, आज ये दुनिया के कई देशों में पहुंच गया है. ये कीड़ा पेड़ों के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक है. लेकिन अगर ये आपके घर के अंदर पहुंच गया तो वहां मौजूद लकड़ी की हर चीज तबाह कर सकता है.

इसे भगाना मुश्किल है?

इस कीड़े की सबसे खास बात है कि अगर ये किसी पेड़ या पौधे में लग गया तो उसे वहां से हटाना लगभग नामुमकिन है. इसे हटाने का एक ही रास्ता है कि उस टहनी को काट दिया जाए, जिसे इसने अपनी गिरफ्त में ले लिया है. अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, मध्य पूर्व, ऑस्ट्रेलिया, स्‍व‍िटजरलैंड और भारत के कई राज्‍यों में यह कीड़ा आफत मचा रहा है.

वैज्ञानिक भी हैरान.

इस कीड़े से वैज्ञानिक भी हैरान हैं. जर्मनी के हैम्बर्ग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, अगर ये कीड़ा आपके घर में घुस जाए तो यह आपका सोफा, डाइनिंग टेबल, कुर्सियां यहां तक खिड़कियां और दरवाजे भी खा सकता है. स्‍व‍िटजरलैंड में तो इस कीड़े की वजह से जंगल का एक पूरा हिस्सा काटना पड़ा था. खासतौर से बांस की लकड़ी को यह कीड़ा सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है. दरअसल, लॉन्ग हॉर्न बीटल गोल छेद बनाता है और वहीं अंडे देते हैं. इसके बाद बच्‍चे पैदा करते हैं और फ‍िर तेजी से फैल जाते हैं.

आप भारत के कौन से राज्य से है और राज्य के किस साइड से हैं क्या यह कीड़ा आपके राज्य में भी पहुंच गया है.

Labels: