Saturday, 27 July 2024

Delhi Ke IAS Coaching Centre Ke Basement Main Doobe 3 Student. 2 Chatrao Ka Mila Shav

 दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को ओल्ड राजेंद्र नगर के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने की खबर मिली थी. संस्थान के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई है. इस घटना से गुस्साए छात्र एमसीडी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

Delhi IAS Coaching Centre


दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव IAS कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत हो गई है. लापता छात्र का शव मिलने से मृतकों का आंकड़ा बढ़ा है. NDRF की टीम का रेस्क्यू ऑपरेशन देर रात तक जारी रहा. दिल्ली सरकार ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं.

Delhi Main Hal Hi Main Hoi Barish.

दिल्ली में हाल ही में हुई बारिश के बाद कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में पानी भर गया था. बेसमेंट में भरे पानी में डूबने से तीन छात्राओं की मौत हो गई. रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत बेसमेंट में भरे पानी को पंपों की मदद से निकाला जा रहा है.

Student Ke Doobne Ki Khabar.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को शाम सात बजे के आसपास कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन छात्रों के फंसने की खबर मिली थी. शुरुआत में बेसमेंट में पानी भरने से दो छात्राओं की मौत की खबर थी जबकि एक लापता बताया जा रहा था. इस घटना से गुस्साए छात्र एमसीडी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

दिल्ली दमकल विभाग के डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया कि हमें शाम 7.15 मिट पर घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद दमकल विभाग के पांच विभागों को मौके पर भेजा गया. हम पंप लगाकर पानी निकाल रहे हैं. हमने दो छात्राओं के शव बरामद किए. पानी में कुल तीन छात्रों के फंसने की खबर थी जिनमें से दो के शव बरामद किए गए हैं. हम तीसरे छात्र की भी तलाश कर रहे हैं. घटना के समय बेसमेंट में 30 छात्र थे जिनमे से तीन छात्र पानी में फंस गए थे.

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

ओल्ड राजेंद्र नगर के डीसीपी एम. हर्षवर्द्धन ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है. पानी को पंपों की मदद से बाहर निकाला जा रहा है. अभी भी बेसमेंट में लगभग सात फीट पानी है.आईएएस संस्थान के बेसमेंट से गोताखोरों को लापता छात्र का शव मिला. इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3 हो गया.

Gotakhoron Se Lee Madat.

गोताखोरों की मदद से लापता छात्र को ढूंढा जा रहा है.दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने हादसे पर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट मांगी है.
मौके पर बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने पहुंचकर हादसे पर दुख जताया है और दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

बेसमेंट स्थित लाइब्रेरी से पानी निकालने में 2 घंटे का समय लगेगा.

दिल्ली की मेयर शेली ओबेरॉय ने बताया कि एक नाला/ सीवर फटने से बेसमेंट में अचानक बाढ़ आ गई. पूरे मामले में अगर किसी एमसीडी अधिकारी की गलती पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Shiksha Mantri Ne Diya Janchu Ka Aadesh.

राव कोचिंग सेंटर डूबने की घटना पर दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि अग्निशमन सेवा और एनडीआरएफ मौके पर तैनात हैं. दिल्ली के मेयर और स्थानीय विधायक भी मौके पर हैं. मैं स्थिति पर करीब से नज़र रख रही हूं. दुर्घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं. इस दुर्घटना के लिए जो भी ज़िम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा.

2 Se 3 Mint Main Bhara Pani.

मौके पर मौजूद एक छात्र ने बताया कि 7 बजे के करीब लाइब्रेरी बंद होती है. इस दौरान हम लोग करीब 35 बच्चे मौजूद थे. हम लोगों को बाहर निकलने के लिए कहा गया. इसी दौरान सभी छात्र बेसमेंट से ऊपर निकल रहे थे. लेकिन पानी इतनी तेज आया कि कुछ छात्र फंस गए और दो से 3 मिनट के अंदर पूरा बेसमेंट भर गया. बारिश का पानी इतना गंदा था कि नीचे कुछ भी दिख नहीं रहा था.

BJP Ne AAP Vidhayak Pa Lagaya Laparwahi Ka Aarop.

मामले को लेकर दिल्ली भाजपा के पूर्व महामंत्री राजेश भाटिया ने आप विधायक दुर्गेश पाठक पर हमला बोला है. घटना स्थल पहुंच उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया है. उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते राजेंद्र नगर के कई इलाकों में पानी भर गया है. इसकी शिकायत आप के स्थानीय विधायक से भी की गई, लेकिन उन्होंने पानी निकासी को लेकर कोई काम नहीं किया.

वहीं, शनिवार को यहां स्थित राव आईएएस कोचिंग सेंटर के लाइब्रेरी में पानी भर गया. लाइब्रेरी बेसमेंट में स्थित है. पानी भरने के चलते 3 बच्चे लापता हो गए हैं. हालांकि, सूचना पर NDRF और दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई हैं और छात्रों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है. मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि तीनों सुरक्षित बाहर आए और उनके साथ किसी भी तरह की अनहोनी न हो.

Delhi Main Doobe Student.
Delhi IAS Coaching Centre Main Doobe Student.
Delhi IAS Coaching Centre News.
IAS Coaching Centre Ke Basement Main Doobe Student.

Labels:

Wednesday, 24 July 2024

Mujhe Marna Chahta Tha Lawrence Bishnoi. Salman Khan Ne Diya Bayan.

 सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चार्जशीट फाइल की है. इसमें सलमान खान के दिए गए बयान को भी शामिल किया गया है. अपने बयान में सलमान ने बताया था कि घर पर फायरिंग के वक्त वो कहां थे और क्या कर रहे थे. आइए बताते हैं कि सुपरस्टार ने क्या खुलासे इसमें किए थे.



Salman Khan Firing Case.

सलमान खान के मुंबई स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट्स में 14 अप्रैल की सुबह गन फायरिंग हुई थी. इस मामले को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी. सलमान खान को सालों पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने जान से मारने की धमकी दी थी. फायरिंग करने वाले अपराधी बाइक पर सवार होकर आए थे, उन्होंने सलमान के घर के बाहर कुछ राउंड फायरिंग की और फिर वहां से भाग गए. बाद में मुंबई पुलिस ने इन अपराधियों को पकड़ा था. मामले को लेकर सुपरस्टार सलमान खान की स्टेटमेंट भी पुलिस ने रिकॉर्ड की थी, जो अब आजतक के हाथ लगी है.

सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले की चार्जशीट मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दायर की है. इसमें सलमान खान के दिए गए बयान को भी शामिल किया गया है. अपने बयान में सलमान ने बताया था कि घर पर फायरिंग के वक्त वो कहां थे और क्या कर रहे थे. 4 जून को मुंबई क्राइम ब्रांच के एंटी एक्सटॉर्शन सेल के साथ सलमान ने अपने बयान को रिकॉर्ड करवाया था. आइए बताते हैं कि सुपरस्टार ने क्या खुलासे इसमें किए थे.


स्टेटमेंट में सलमान खान ने क्या कहा?

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को दिए गए बयान में सलमान खान ने कहा था, 'मैं प्रोफेशन से एक फिल्म स्टार हूं और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 35 सालों से काम कर रहा हूं. बांद्रा के बैंडस्टैंड के पास मेरे घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास कई मौकों पर मेरे शुभचिंतकों और फैंस की भीड़ जमा होती है. अपना प्यार उन्हें दिखाने के लिए मैं अपने फ्लैट की फर्स्ट फ्लोर की बालकनी से अपना हाथ वेव करता हूं. साथ ही जब मेरे घर पर पार्टी होती है, दोस्त और परिवार के लोग, मेरे पिता आते हैं तो मैं बालकनी में उनके साथ समय बिताता हूं. काम के बाद या फिर सुबह जल्दी मैं बालकनी में ताजी हवा खाने के लिए जाता हूं. मैंने अपने लिए प्राइवेट सिक्योरिटी भी रखी हुई है.'

2022 में मेरे पिता ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज करवाई थी. मेरे पिता को एक खत मिला था जिसमें मुझे और मेरे परिवार को धमकी दी गई थी. ये खत मेरी अपार्टमेंट बिल्डिंग के दूसरी तरफ के बेंच पर रखा हुआ था.

मार्च 2023 में मुझे अपनी ऑफिशियल ई-मेल आईडी पर मेरी टीम के एक एम्पलाई का एक मेल आया था, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई की तरह से मुझे और मेरे परिवार को धमकी दी गई थी. इस बारे में भी मेरी टीम ने बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी.'

इस साल जनवरी में दो लोग नकली नाम और पहचान पत्र के साथ मेरे पनवेल स्थित फार्महाउस में घुसने की कोशिश कर रहे थे. पनवेल तालुका पुलिस ने उन दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. मुझे पुलिस से पता चला था कि वो दोनों अपराधी, जिन्होंने मेरे फार्महाउस में घुसने की कोशिश की वो राजस्थान के फाजिल्का गांव के हैं, जो लॉरेंस बिश्नोई का भी गांव है. मैंने मेरे साथ के सभी लोगों, मेरे रिश्तेदरों, परिवारवालों को हमेशा अलर्ट रहने को बोला है. मुझे मुंबई पुलिस ने Y प्लस सिक्योरिटी दी गई है. मेरे साथ ट्रेंड पुलिसकर्मी, बॉडीगार्ड, प्राइवेट सिक्योरिटी बॉडीगार्ड मेरे सिक्योरिटी कवर के लिए रहते हैं.'

'14 अप्रैल 2024 को मैं सो रहा था जब मैंने पटाखों की आवाज सुनी. सुबह के 4.55 बजे थे जब पुलिस बॉडीगार्ड ने बताया कि बाइक पर आए दो लोगों ने गैलेक्सी अपार्टमेंट की फर्स्ट फ्लोर की बालकनी पर बंदूक से फायरिंग की है. इससे पहले भी मुझे और मेरे परिवार को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा चुकी है. मुझे पता चल है कि लॉरेंस बिश्नोई ने इस हमले की जिम्मेदारी सोशल मीडिया के जरिए ली है. मुझे विश्वास है कि लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने मेरी बालकनी पर फायरिंग करवाई थी.'

'मेरे बॉडीगार्ड ने बांद्रा के पुलिस स्टेशन में 14 अप्रैल को मेरी जान लेने के लिए हुए इस हमले को लेकर FIR दर्ज करवाई थी. मुझे ये भी पता चला है कि लॉरेंस बिश्नोई और उसके भाई अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक की एक पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली है. इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग ने मुझे और मेरे परिवार को मारने को लेकर एक इंटरव्यू में बात की थी. तो मुझे विश्वास है कि लॉरेंस बिश्नोई ने अपने गैंग के साथियों की मदद से इस फायरिंग को अंजाम दिया जब मेरे परिवार के सदस्य सो रहे थे. उसका प्लान मुझे और मेरे परिवारवालों को मारने का था, जिसके लिए उसने ये हमला करवाया.' इस स्टेटमेंट पर सलमान खान ने अपने दस्तखत किए हैं.


Salman khan Ghar Par Hamla.
Salman Khan Firing Case.
Salman Khan Ka Bayan.

Labels:

Tuesday, 23 July 2024

अरमान मलिक कार्तिका वायरल क्लिप वायरल वीडियो

Bigg Boss OTT 3:  


बिग बॉस ओटीटी 3 से बीते दिन एक क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें अरमान और कृतिका इंटीमेट होते नजर आए थे. इसपर मामला बढ़ता जा रहा है, जिसको लेकर जियो सिनेमा को सफाई देनी पड़ी है.


बिग बॉस ओटीटी 3 में कुछ दिनों पहले एक क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें अरमान मलिक और कृतिका इंटीमेट होते हुए नजर आ रहे थे. इस वीडियो को देखने के बाद पायल मलिक ने पहले ही कहा था कि यह एक फर्जी वीडियो है. हालांकि इसके बाद भी शिवसेना की विधायक मनीषा कायंदे ने इस शो के अरमान को गिरफ्तार करने और शो में अश्लील कंटेट दिखाने को लेकर कार्रवाई करने की मांग की थी. अब मामला बढ़ता देख जियो सिनेमा ने इसपर अपनी सफाई दी है.

Jio Cinema Ne Kiya Kaha.

जियो सिनेमा ने साफ तौर पर इस वीडियो और आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि वीडियो फर्जी है और इससे छेड़छाड़ की गई है. जियो सिनेमा का कहना है कि ऐसा करने वालों पर सख्त एक्शन लिया जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी. जियो सिनेमा के प्रवक्ता का कहना है, 'हमारे प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाले सभी कंटेंट की क्वालिटी को सुनिश्चित करने के लिए कई गाइडलाइन्स को फॉलो किया जाता है. बिग बॉस ओटीटी जिसे जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जा रहा है, उसमें कोई भी ऐसा कंटेंट नहीं था'.

Bigg Boss Ki Chhavi Kharab Karne Wale Par Hogi Karvahi.

उन्होंने आगे कहा है 'वायरल क्लिप के साथ छेड़छाड़ की गई है और यह सब फर्जी है. हम जियो सिनेमा प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की अखंडता और भरोसा कायम रखने के लिए कमिटेड हैं. ऐसी किसी भी फेक क्विप को वायरल करना चिंता का विषय है. हमारी टीम यह पता करने की कोशिश कर रही है कि आखिर इसके पीछे कौन है. पता लग जाने पर बिग बॉस ओटीटी की छवि खराब करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी'.


शिवसेना की प्रवक्ता ने की कार्रवाई की मांग. 


बता दें कि कुछ दिन पहले अरमान और कृतिका की वायरल क्लिप में दोनों को इंटीमेट होते हुए देखा गया था. इसके बाद शिवसेना की प्रवक्ता, सचिव और विधायक मनीषा ने एएनआई से बातचीत में कहा था कि इसमें यूट्यूबर ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी हैं. जो कुछ भी वीडियो में दिखाया गया है, उसके खिलाफ पुलिस में पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गई है. इसके अलावा उन्होंने शो के सीईओ और इन्फ्लुएंसर के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग करने जैसी बात भी कही थी.


अरमान मलिक कार्तिका वायरल क्लिप वायरल वीडियो.
Arman Malik Kartika Viral Video.
Arman Malik Kartika Viral kilip.
Arman Malik Kartika Bigg Boss Season 3 Viral Video.


Labels:

Sunday, 14 July 2024

ऐश्वर्या राय अभिषेक बच्चन से अलग होने की खबरें? सलमान के साथ दिया एक पोज़

 ऐश्वर्या राय सलमान खान के फोटो की रियलिटी : अनंत-राधिका की शादी से एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें ऐश्वर्या राय सलमान खान के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं. लेकिन इस फोटो का असल सच हम आपको बता रहे हैं.



Aishwarya Ray -Salman Khan Ke Photo Ki Reality.

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में बॉलीवुड के दिग्गज सितारों ने शिरकत की. इस दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन भी नजर आए. जहां सलमान अपनी बहन अलविरा के साथ फंक्शन में शामिल हुए तो वहीं ऐश्वर्या बच्चन फैमिली से अलग बेटी आराध्या के साथ पहुंचीं. अब अनंत-राधिका की शादी से एक फोटो वायरल हो रही है जिसमें ऐश्वर्या राय सलमान खान के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं.

वायरल फोटो में ऐश्वर्या राय सलमान खान का बाजू थामे पोज देती दिख रही हैं. इस दौरान सलमान की बहन अलविरा भी तस्वीर में उनके साथ नजर आ रही हैं. जहां सलमान ब्लैक कलर के कुर्ते में दिख रही हैं तो वहीं ऐश्वर्या लाल सूट में खूब जच रही हैं. लेकिन हम आपको बता दें कि अनंत-राधिका की शादी से वायरल हो रही ऐश्वर्या और सलमान खान की ये फोटो फेक है.

Salman Khan Ke Viral Photo Ka Sach Kiya hai.

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की वायरल इस फोटो का सच ये है कि फंक्शन में सलमान ने सिर्फ अपनी बहन अलविरा के साथ पोज दिए थे. वहीं ऐश्वर्या राय ने सोलो तस्वीरें खिंचवाई थीं. ऐसे में किसी सोशल मीडिया यूजर ने दो तस्वीरों को एडिट करके मर्ज कर दिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. जिसके बाद ये खबरें आने लगीं कि ऐश्वर्या राय और सलमान खान ने एक साथ फोटोज क्लिक करवाईं.

Pati Abhishek Se Alag Horhi Hain Aishwarya?

बता दें कि इन दिनों ऐश्वर्या राय के पति अभिषेक बच्चन से अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं. अनंत अंबानी की शादी के फंक्शन्स में भी ऐश्वर्या बच्चन फैमिली के साथ नहीं दिखीं. जहां अभिषेक बच्चन अपनी मां जया और बहन श्वेता के साथ पहुंचे तो वहीं ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ अलग दिखीं.

90 Ke Dore The Salman Khan-Aishwarya Ke Ishq Ke Charche.

ऐश्वर्या राय और सलमान खान 90 के दशक के अंत में एक दूसरे को डेट किया, उस समय उनकी लव स्टोरी के खूब चर्चे हुआ करते थे. हालांकि कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया और दोनों स्टार्स ने अपने अपने रास्ते अलग कर लिए थे.


Aishwarya ray Bacchan And Salman Khan News.
Salman Khan Aishwarya Rai Breaking News.
Salman Khan Aishwarya Rai News.
Aishwarya Rai Bachchan Abhishek Bachchan News.
Aishwarya Rai Bachchan ne Apne Pati Ko Chhoda?



Labels: